The Vision Behind B.B.M College
बी.बी.एम. महाविद्यालय ओकरी, जहानाबाद की स्थापना सन 1983 ई. में पूजनीया माताजी श्रीमती मुलुकरानी देवी के सद्प्रयासों से की गयी थी | उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना था |
उनके इस महान विचार को साकार रूप देने में उनके सुपुत्र डॉ महेंद्र प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने इस महाविद्यालय को एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित करने में सहयोग दिया |
यह महाविद्यालय आज भी उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की ज्योति फैलाने का कार्य कर रहा है |
“ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है”