About B.B.M College, Okari

Empowering Education Since 1983

BBM College

बी.बी.एम. महाविद्यालय ओकरी, जहानाबाद की स्थापना सन 1983 ई. में गोविंदपुर निवासी डॉ महेंद्र प्रसाद, वर्तमान सांसद (राज्य सभा, नई दिल्ली) की पूजनीया माताजी श्रीमती मुलुकरानी देवी के सद्प्रयासों से की गयी थी | यह महाविद्यालय शहर के कोलाहलपूर्ण वातावरण से दूर हटकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में निरंजना नदी (फल्गु) के उत्तरी छोड़ पर ओकरी में अवस्थित है |

यह महाविद्यालय मसौढ़ी-तेल्हाड़ा रोड SH-100 पर ग्राम ओकरी में स्थित है | यहाँ का शैक्षणिक वातावरण अपने आप में अनूठा और अनुकरणीय है | योग्य एवं अनुभवी शिक्षको के सान्निध्य होने के कारण यहाँ के छात्र-छात्राओं को समुचित शिक्षा आसानी से उपलब्ध हो रहा है |

ग्रामीण परिवेश में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों के लिए अपने बच्चों को विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने की सोच रखना पूजनीया माताजी का एक ऐतिहासिक कदम है |

Leadership

वर्तमान माननीय सांसद डॉ महेंद्र प्रसाद इसके संरक्षक हैं | श्री उमेश शर्मा अध्यक्ष तथा श्री राजनन्दन शर्मा सचिव के पद पर प्रतिष्ठित हैं |

Infrastructure

महाविद्यालय का भव्य भवन आकर्षण का केंद्र है | परिसर चारों ओर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित है |

Facilities

पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं अन्य संसाधन विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करते हैं |